भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक मीना बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में का. हरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई ।बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव का. ललन चौधरी ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार सांप्रदायिक तनाव देश में पैदा कर रही है। महंगाई , बेरोजगारी की समस्या से लोगों को भटकाने के लिए देश में नफरतों का बीज बोया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि किसान विरोधी , मजदूर विरोधी , जनविरोधी काला बजट के खिलाफ 9 फरवरी को काला दिवस मनाया जायेगा । उस दिन जिले के सभी प्रखण्डों में जुलूस , प्रदर्शन , धरना , पुतला दहन , प्रभात फेरी किया जायेगा ।
उन्होंने यह भी कहा कि 22 से 28 फरवरी तक प्रतिवाद सप्ताह मनाया जायेगा । जिसके अंतर्गत गांवों में भी सरकार की सांप्रदायिक तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ।
बैठक को पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव , जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव, प्रभुनाथ गुप्ता , रामा यादव, हरेंद्र प्रसाद, विजयनाथ तिवारी , नीरज बरनवाल , प्रकाश वर्मा, सुशील श्रीवास्तव, म. हनीफ , शंकर कुमार राव, चम्पा देवी , सुनील यादव, शम्भू आलोक , म. वहीद , शिवशंकर पाण्डेय, राजू बैठा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।



