" " //psuftoum.com/4/5191039 Live Web Directory खौफनाक मौत छे लोगो की बेहरहमी से कतल दिन दहाड़े //whairtoa.com/4/5181814
Type Here to Get Search Results !

खौफनाक मौत छे लोगो की बेहरहमी से कतल दिन दहाड़े



दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला फिलहाल गंभीर है।

क्या था मामला:

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का लेपा गांव। इसी गांव में रहता है धीर सिंह और गजेंद्र सिंह का परिवार। दोनों परिवारों के बीच की रंजिश ने एक बार फिर छह जानें ले लीं। इस हत्याकांड में वो सब कुछ है जो फिल्मी कहानियों में होता है। जमीन के लिए विवाद, दुश्मनी, समझौता, धोखा और बदला। मुरैना के प्रभारी एसपी रायसिंह नरवरिया ने जो कहानी बताई, वह यह समझने के लिए काफी है कि डाकुओं के लिए कुख्यात रहे चंबल क्षेत्र में अब भी अंतिम फैसला बंदूक से ही होता है।

गजेंद्र सिंह और धीर सिंह के परिवारों के बीच दुश्मनी की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। जमीन के एक टुकड़े पर कूड़ा डालने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। यह इतना गंभीर हो गया कि गजेंद्र सिंह के लोगों ने धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी।
यह मामला अंबाह कोर्ट में पहुंचा। जैसा कि जमीन विवाद में होता है, अदालत में तारीख पर तारीख मिलती रही और मामला लंबा खिंचता रहा। गजेंद्र सिंह का परिवार गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया। इधर, धीर सिंह का परिवार बदले की आग में सुलगता रहा।

मामला लंबा खिंचता देख समाज के लोगों ने समझौते की पहल की। समझौते में यह तय हुआ कि गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में आकर रह सकता है। धीर सिंह के परिवार ने कोर्ट में यह बयान दिया। गजेंद्र सिंह के घर के लोग खुश थे कि वे अब अपने घर लौट सकेंगे। समझौते में पुलिस भी शामिल थी। इसलिए गांव के लोग निश्चिंत थे कि अब कोई अशांति नहीं होगी।
इधर, बदले की आग में जल रहे धीर सिंह के पक्ष के लोगों के मन में कुछ और ही चल रहा था। वे केवल इस प्रतीक्षा में थे कि गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में लौटे। वे अपने इरादों को अंजाम देने की तैयारी कर चुके थे। शुक्रवार सुबह गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग जैसे ही गांव लौटे, उन्होंने समय गंवाए

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies